12.26 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार, 11.40 लाख जप्त

 महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.26 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 11.40 लाख की संपत्ति जप्त



महासमुंद :- ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने डिजायर कार से 12.260 किलो गांजा बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।







जिले में गांजा तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की तरफ से सफेद रंग की डिजायर कार क्रमांक CG 08 BF 7700 में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर चेक पोस्ट पर पुलिस टीम को अलर्ट किया गया और कार को रोककर चेक किया गया।


कार में तीन व्यक्ति सवार मिले, जो राजनांदगांव के रहने वाले हैं। वाहन की तलाशी में 12.260 किलो गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के जोगीमुंडा/पदमपुर से गांजा खरीदकर राजनांदगांव में खपाने ले जा रहे थे।


पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


*गिरफ्तार आरोपी:*

1. खिलेश मंडावी (29) निवासी दुर्गा चौक राजनांदगांव

2. अजय मार्कण्डेय (26) निवासी मलाईडाबरी, तुलसीपुर राजनांदगांव

3. प्रेम दास मानिकपुरी (19) निवासी रानीसागर, बसंतपुर राजनांदगांव


*जप्त संपत्ति:* 12.26 किलो गांजा (6 लाख), डिजायर कार (5 लाख) और 4 मोबाइल (40 हजार) सहित कुल 11 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जप्त।




Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables