अर्टिगा कार में 11.98 लाख कैश के साथ एक पकड़ा, बसना पुलिस ने ओडिशा बॉर्डर पर की कार्रवाई
*महासमुंद, 27 अगस्त।* ओडिशा मार्ग पदमपुर रोड पर चेकिंग के दौरान बसना पुलिस ने अर्टिगा कार में ले जाई जा रही 11,98,300 रुपये की संदिग्ध नगदी बरामद की है। कार, कैश और मोबाइल सहित कुल 20.08 लाख की संपत्ति जप्त की गई है।
26 अगस्त की रात उड़ीसा मार्ग पर सघन चेकिंग के दौरान अर्टिगा कार OD 03 Q 8419 को रोका गया। कार में सवार करुणा नाईक (32, ओडिशा) के पास थैले में भारी मात्रा में नगदी मिली। गवाहों के सामने गिनती में 11,98,300 रुपये मिले।
पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब और वैध दस्तावेज नहीं दे सका। पुलिस ने BNSS की धारा 106 के तहत कैश, अर्टिगा कार (8 लाख) और 2 मोबाइल जप्त कर 94 BNSS का नोटिस जारी किया है।
वैधानिक कार्रवाई जारी है।

0 Comments