विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने हायर सेकेंडरी स्कूल टेमरी का किया औचक निरीक्षण


विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने हायर सेकेंडरी स्कूल टेमरी का किया औचक निरीक्षण

सरायपाली - विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकम चंद पटेल ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टेमरी एवं शासकीय बालक आश्रम टेमरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण-अधिगम गतिविधियों तथा विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय एवं आश्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान संकुल प्राचार्य सरधा राम सिदार, संकुल समन्वयक किसड़ी रविशंकर आचार्य, संकुल समन्वयक टेमरी हेमचंद पटेल, ग्राम पंचायत टेमरी सरपंच अनिता चौहान,डोमस पाल, प्रशांत छत्तर, वल्लभ बेहरा, वृंदावन भोई, विनोद दीप, उमाशंकर भोई, आश्रम अधीक्षक रूपेश प्रधान, हेमचंद पटेल सहित विद्यालय एवं आश्रम के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables