सिरशोभा-रिसेकेला स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन

 सिरशोभा और रिसेकेला प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व




सरायपाली(सिरशोभा) :- शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।



छात्राओं ने भाइयों के माथे पर तिलक-चंदन लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों की सुरक्षा और सहयोग का संकल्प लिया। भाइयों ने उपहार में पेन, कॉपी और पानी की बोतल भेंट की।



प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने कहा, रक्षाबंधन केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का पर्व है। सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।



इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला रिसेकेला में भी रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बालिकाओं ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। सभी बालकों ने बहन की रक्षा का वचन दिया। इसमें प्रधान पाठक ईश्वर साहू एवं शिक्षकों का योगदान रहा। दोनों विद्यालयों में उत्साह और भाई-बहन के स्नेह का सुंदर वातावरण बना रहा।



Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables