मुखबिर की सूचना पर भंवरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम ललितपुर में घर/बाड़ी में छिपाकर रखी 12 लीटर महुआ शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बसना/भंवरपुर :- जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में चौकी भंवरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 04.09.2026 को चौकी भंवरपुर पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ललितपुर का एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब छिपाकर बिक्री करने की फिराक में है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए भंवरपुर पुलिस टीम ने तत्काल गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बाड़ी में अचानक छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी *डमरूधर साहू पिता घुरऊ साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम ललितपुर, चौकी भंवरपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)* को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से *12 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब* जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग *2400 रुपये* आंकी गई है।
आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने पर पुलिस ने विधिवत माल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी -*
01- डमरूधर साहू पिता घुरऊ साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम ललितपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग.
*जप्त संपत्ति -*
01- 12 लीटर महुआ शराब (कीमती 2400 रुपये)।



0 Comments