रेमड़ा में 23 छात्राओं को मिली निःशुल्क सायकल

 रेमड़ा हाई स्कूल में सरस्वती सायकल योजना, 23 छात्राओं को मिली सायकल


बसना :- ग्राम रेमड़ा स्थित शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल वितरण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने 23 पात्र छात्राओं को सायकल वितरित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्वलन से हुआ।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा से ही सशक्त भविष्य बनेगा। सरकार का प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाली बेटियों को परेशानी न हो। सायकल मिलने से समय बचेगा और वे पढ़ाई पर अधिक फोकस कर पाएंगी। बेटियां समाज का गौरव हैं, हर क्षेत्र में प्रतिभा दिखा रही हैं।



समारोह में जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, पुरुषोत्तम धृतलहरे, खेमराज अग्रवाल, सोहन पटेल, चांदनी सोहन पटेल, भजोराम पटेल, सेतकुमार यादव, विजय सिंह दीवान, ममता यादव, उत्तम परमार, वीरेंद्र कुमार साहू, निराकार पटेल, खेमराज साहू, तरुण अग्रवाल, हेमसागर बगर्ती सहित प्राचार्य, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और अभिभावक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables