ऑपरेशन निश्चय: टेमरी नाका पर बाइक से कूदकर भागा गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5.440 किलो गांजा जब्त
महासमुंद (हमर CG न्यूज़ - जीत यादव) :- थाना कोमाखान पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान चलती बाइक से कूदकर भागने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है मामला?
दिनांक 11.09.2026 को थाना कोमाखान द्वारा ग्राम टेमरी जांच नाका के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी बिना नंबर की पल्सर बाइक आती दिखी। पुलिस को देख पीछे बैठा व्यक्ति चलती बाइक से कूदकर भाग गया। पुलिस ने दौड़कर बाइक चालक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास रखे थैले से 5.440 किलो अवैध गांजा कीमत 2,72,000 रुपये बरामद हुआ।
मामले में थाना कोमाखान में अपराध क्र. 151/2026 धारा 20(B)(II)(B), 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रामचरण उर्फ यश ठाकुर पिता खेमलाल उम्र 24 साल निवासी पीसेगांव थाना पुलगांव जिला दुर्ग को जेल भेजा गया था। फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी थी।
दूसरा आरोपी भी धराया:-
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसने अपना नाम *विक्रांत चंद्राकर उर्फ विक्की पिता बसंत चंद्राकर उम्र 25 साल निवासी कोनारी थाना पुलगांव जिला दुर्ग* बताया। पूछताछ में उसने चलती बाइक से कूदकर भागने की बात स्वीकार की। दिनांक 13.09.2026 को उसे गिरफ्तार किया गया।
जप्त संपत्ति:-
1. 5.440 किलो गांजा - कीमत 2,72,000 रुपये
2. एक मोबाइल - कीमत 3,000 रुपये
3. पल्सर बाइक (बिना नंबर) - कीमत 90,000 रुपये
कुल जप्ती - 3 लाख 65 हजार रुपये।
आरोपी कांटाबांजी (उड़ीसा) से गांजा लाकर दुर्ग में खपाने की फिराक में थे।



0 Comments