महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — किशनपुर और बाधामुड़ा में दबिश, 65 लीटर महुआ शराब जब्त*
महासमुंद :- अवैध शराब और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महासमुंद पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 65 लीटर महुआ शराब जब्त की है।
प्रकरण 1 - थाना पिथौरा (ग्राम किशनपुर कंतरा नाला)
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कंतरा नाला के पास दबिश दी। 3 आरोपी भाग गए, एक आरोपी सुखराम बरिहा (45) निवासी कुरकुटी को पकड़ा गया। उसके पास से 50 लीटर महुआ शराब और बनाने के बर्तन, कुल 13,000 रुपये का सामान जब्त हुआ। थाना पिथौरा में अपराध क्र. 220/2026 आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज।
प्रकरण 2 - थाना कोमाखान (ग्राम बाधामुड़ा)
दिनांक 04.09.2026 को बाधामुड़ा में महुआ पेड़ के नीचे झोपड़ी में शराब बेचते आरोपी बलराम सतनामी (21) निवासी बांसकाटा को पकड़ा गया। 15 लीटर शराब जब्त, अपराध क्र. 145/2026 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।




0 Comments