तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, आरोपी चालक पर केस दर्ज

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, आरोपी चालक पर केस दर्ज




बसना/भंवरपुर :- ग्राम मुडीडीह के पास तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बसना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


जानकारी अनुसार प्रार्थी शोभनाथ सिदार निवासी माधोपाली 03 अगस्त को अपनी बहन से मिलने कल्पना अस्पताल जा रहा था। मुडीडीह के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक क्रमांक CG-13 AL-4355 पर 3 सवारी सवार थे और चालक तेज गति से वाहन चला रहा था।


आरोपी चालक ने शोभनाथ की बाइक CG-06 HF-1263 को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में शोभनाथ बाइक सहित गिरकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने उसे श्याम अस्पताल भंवरपुर में भर्ती कराया, जहां उसके बाएं हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।


पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 125(a), 281 के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables