विश्व हिंदू परिषद की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, विभिन्न खंडों में कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

 विश्व हिंदू परिषद की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, विभिन्न खंडों में कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी



बसना(रूपानंद साव) :- विश्व हिंदू परिषद, बसना प्रखंड की एकदिवसीय बैठक ग्राम बरडीह स्थित श्री राधामाधव मंदिर में संगठन की आचार पद्धति के अनुसार संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न खंडों, ग्राम समितियों एवं संगठन से जुड़े करीब 70 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के प्रथम सत्र में जिला मंत्री बसंत देवता ने अभ्यास वर्ग, आचार पद्धति, बैठक की प्रक्रिया, संगठनात्मक ढांचे एवं समिति निर्माण के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। द्वितीय सत्र में विभाग मंत्री सौरव अग्रवाल ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उद्देश्य एवं संगठन की उपलब्धियों पर मार्गदर्शन दिया।

तृतीय सत्र में जिला नैतिक शिक्षा प्रमुख रमेश कर ने कार्यकर्ताओं के व्यक्तिगत चरित्र एवं राष्ट्रीय चरित्र के महत्व पर विचार रखे। वहीं चतुर्थ सत्र में बजरंग दल जिला संयोजक अभिषेक दास ने धर्मांतरण एवं लव जिहाद जैसी सामाजिक चुनौतियों तथा उनके निराकरण को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अंतिम सत्र में जिला सत्संग प्रमुख गणेशराम ने सत्संग वर्ग एवं उसकी आचार पद्धति की जानकारी दी।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार की दृष्टि से बसना प्रखंड के विभिन्न खंडों में नए दायित्वों की घोषणा संगठन की निर्धारित पद्धति के अनुसार ॐ के उच्चारण के साथ की गई। बसना खंड पालक का दायित्व अमृतलाल पटेल, कुदारीबहारा एवं सिंघनपुर खंड का छन्दाचरण बारीक, भूखेल एवं बारडोली खंड का प्रेम भाई, जमदारहा एवं गडफुलझर खंड का दिनेश डड़सेना, चिपरिकोना का डीजेंद्र कुर्रे, अंकोरी का राजेंद्र इजरादार, पटियापाली का सविता बर्मन तथा बिछिया का दायित्,व अभिषेक दास को सौंपा गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने की, जबकि संचालन प्रखंड मंत्री छन्दाचरण बारीक ने किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को ग्राम स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables