महासमुंद में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल, IIT मद्रास की टीम ने 5 ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण

महासमुंद में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल, IIT मद्रास की टीम ने 5 ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण



महासमुंद :- जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ी पहल की है। IIT मद्रास के विशेषज्ञों और जिला पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जिले के 5 चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया।



जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले के सबसे ज्यादा दुर्घटनाजन्य 5 स्थलों को चिन्हित किया गया है -

1. कांग्रेस चौक महासमुंद (NH-353)

2. करणीकृपा प्लांट तुमगांव (NH-53)

3. कोडार चौक से कोडार काष्ठागार (NH-53)

4. बावनकेरा चौक, थाना पटेवा (NH-53)

5. यू गिल ढाबा साल्हेतराई बसना (NH-53)



निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सड़क की बनावट, साइन बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था, डिवाइडर और दुर्घटनाओं के कारणों का गहन अध्ययन किया। मौके पर NHAI और PWD के अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए।


टीम ने मोड़ और चौराहों पर विजिबिलिटी बढ़ाने, पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, रंबल स्ट्रिप्स, कैट्स आई, ट्रैफिक सिग्नल/ब्लिंकर लगाने और हाईवे किनारे अवैध पार्किंग व अनधिकृत कट बंद करने पर जोर दिया।


पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह पहल 'जीरो एक्सीडेंट' के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


निरीक्षण के दौरान IIT मद्रास से प्रोजेक्ट ऑफिसर पंकज मेहरा, प्रोजेक्ट इंजीनियर हेमेन्द्र शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला, यातायात प्रभारी दीप्ति कश्यप, NHAI प्रोजेक्ट मैनेजर महावीर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables