ऑपरेशन निश्चय: किया कार से गांजा तस्करी, ओडिशा के 4 तस्कर महासमुंद पुलिस के हत्थे चढ़े, 11.75 लाख का गांजा जप्त
महासमुंद :- एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक किया कारेंस कार क्रमांक OD 02 CT 3301 में अवैध गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय चेक-पोस्ट NH-53 पर नाकाबंदी की। संदेही वाहन को रोककर तलाशी ली गई। कार में 4 व्यक्ति बैठे थे। पूछताछ में वे गोलमोल जवाब देने लगे, कड़ाई से पूछताछ पर कार के पीछे सीट में सफेद बोरी में गांजा होना बताया।
तलाशी में कार की पीछे की सीट से 23.500 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 11 लाख 75 हजार रूपये बरामद हुआ। आरोपी जिला बौध (उड़ीसा) से गांजा लोड कर रायपुर (छत्तीसगढ़) ले जा रहे थे।
पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त किया कारेंस कार (कीमती 8,00,000 रूपये) और 04 नग मोबाइल (कीमती 20,500 रूपये) सहित कुल 19 लाख 95 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 20(B)II(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। फॉरवर्ड, बैकवर्ड लिंक की तलाश में तफ्तीश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी -
1. केशव गाई गौरिया पिता अभि गाई गौरिया उम्र 32 वर्ष साकिन डिगी थाना मनोमुंडा जिला बौध (उड़ीसा)
2. स्वागत महाकुल पिता अमरेश महाकुल उम्र 26 साल साकिन डिमरीपाली थाना बाउसुनी जिला बौध (उड़ीसा)
3. मनतोष पौड पिता नरेन्द्र पौड उम्र 28 साल साकिन सोभापावली थाना मनोमुंडा जिला बौध (उड़ीसा)
4. रविन्द्र बस्तिया पिता खगेश्वर बस्तिया उम्र 26 साल साकिन गोपालपुर थाना मनोमुंडा जिला बौध (उड़ीसा)


0 Comments