तुमगांव पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई: अमावश-बेलटुकरी तालाब किनारे जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.32 लाख का मशरुका जप्त

तुमगांव पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई: अमावश-बेलटुकरी तालाब किनारे जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.32 लाख का मशरुका जप्त



महासमुंद/तुमगांव :- कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद के निर्देशन में थाना तुमगांव पुलिस ने जुआ के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अमावश-बेलटुकरी के बीच तालाब किनारे खुले स्थान पर कुछ व्यक्ति संगठित होकर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना तुमगांव पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

मौके से 7 जुआरियों को दबोचा गया, जबकि कुछ जुआरी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गए, जिनकी पता-तलाश जारी है।



गिरफ्तार आरोपीगण -

1. रवीन्द्र खुंटे पिता बल्देव पुरैना, 30 साल, वार्ड नं. 08 सतनामीपारा तुमगांव

2. लोमश साहू पिता स्व. सोनचंद साहू, 28 साल, वार्ड नं. 04 बजरंग चौक खट्टीडीह

3. संत कुमार बंजारे पिता तीजूराम बंजारे, 38 साल, बेल्टुकरी

4. भीष्मदेव खुंटे पिता राधेश्याम खुंटे, 26 साल, वार्ड नं. 04 नयापारा महासमुंद

5. जितेश बंजारे पिता देवशरण बंजारे, 18 साल, बेल्टुकरी

6. नेहरू साहू पिता कुमार साहू, 35 साल, वार्ड नं. 11 दुकान चौक तुमगांव

7. पवन साहू पिता बिसउहा राम साहू, 30 साल, वार्ड नं. 09 तुमगांव

सभी थाना तुमगांव क्षेत्र के निवासी हैं।


आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं धारा 112 BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


जप्त मशरुका -

- नगदी रकम 17,400 रुपये

- 52 पत्ती ताश

- एक स्कूटी (कीमती करीब 35,000 रुपये)

- चार मोटर साइकिल (कीमती करीब 45,000 रुपये)

- एक स्विफ्ट कार (कीमती करीब 2,00,000 रुपये)

- पांच मोबाइल फोन (कीमती करीब 35,000 रुपये)


कुल जुमला जप्त मशरुका कीमती 3,32,400 रुपये आंकी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables