महासमुंद में 24 लीटर महुआ शराब जप्त, 2 कोचिए जेल

 महासमुंद पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई: 2 कोचिए गिरफ्तार, 24 लीटर महुआ शराब जप्त


महासमुंद :-जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा है।





प्रकरण-01:- दिनांक 29.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नयापारा वार्ड नं. 11 में घांसू मेहर पिता टीकेलाल मेहर (50 वर्ष) के घर दबिश दी गई। तलाशी में 3 पीले रंग के 5-5 लीटर वाले जरिकेन में कुल 15 लीटर महुआ शराब (कीमत 3,000 रु.) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 485/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


प्रकरण-02:-उसी दिन वार्ड नं. 11 नयापारा में ही नरसिंग मेहर पिता स्व. भानु मेहर (50 वर्ष) के घर-बाड़ी में दबिश दी गई। यहां 2 जरिकेन में 9 लीटर महुआ शराब (कीमत 1,800 रु.) बेचने के लिए रखी मिली। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 486/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


दोनों प्रकरणों में कुल 24 लीटर शराब कीमत 4,800 रुपये जप्त की गई है।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables