महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पलसापाली चेक पोस्ट पर 6.40 किलो गांजा के साथ 1 हिरासत में, 3.90 लाख की संपत्ति जप्त
महासमुंद(बसना):- ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पदमपुर रोड स्थित ग्राम पलसापाली अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी से 6.40 किलो गांजा बरामद किया है।
दिनांक 29.08.2026 को पलसापाली बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पदमपुर (ओडिशा) की ओर से स्कूटी क्रमांक OD 03-AE-8907 में दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बसना की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने अलर्ट होकर स्कूटी सवार को पकड़ा।
तलाशी में स्कूटी के पैरदान के पास रखी प्लास्टिक बोरी में 6.40 किलो गांजा मिला। पूछताछ में बताया कि वह बौद्ध (ओडिशा) से गांजा खरीदकर बसना में रोशन मांझी नामक व्यक्ति को देने जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.40 किलो गांजा (कीमत 3 लाख), स्कूटी (80 हजार) और 1 मोबाइल (10 हजार) सहित कुल 3 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की है। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई थाना बसना एवं ANTF की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


0 Comments