भूकेल की बेटियां जिला चैंपियन, बागबाहरा को 25-18 से हराया


*कबड्डी में भूकेल की बेटियों का परचम, जिला चैंपियन बनकर रचा इतिहास, अब मुंगेली में राज्य स्तर पर दिखाएंगी दम*


बसना/महासमुंद(गौरीशंकर मानिकपुरी) :- तेंदूकोना में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बसना ब्लॉक की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सरस्वती शिशु मंदिर भूकेल की बालिका टीम ने बसना ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

कप्तान ईशा दास के नेतृत्व में उतरी टीम ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल दिखाया। सेमीफाइनल में टीम ने झलप महासमुंद को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल का मुकाबला बागबाहरा के साथ हुआ, जिसमें भूकेल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में *25-18* से जीत दर्ज कर 7 अंकों के अंतर से खिताब जीत लिया।

टीम में कप्तान ईशा दास के साथ मानवी दिवान, आदित्य सेठ, कविता भोई, लक्ष्मी यादव, सृष्टि भोई और जीविका साव ने शानदार खेल दिखाया।

इस जीत के साथ ही भूकेल टीम का चयन *राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मुंगेली* के लिए हो गया है। अब ये बेटियां मुंगेली में महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानिधि साव ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और टीम भावना का परिणाम है। बेटियों ने विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables