महासमुंद: 37 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, कीमत 18 लाख



*18 लाख के गांजे के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे खेप, कोमाखान पुलिस की बड़ी कार्रवाई*





महासमुंद :- जिले में नशे के खिलाफ एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की कार्रवाई जारी है। थाना कोमाखान पुलिस ने 37 किलो से अधिक गांजे के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोमाखान रेलवे स्टेशन के पास 3 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम *(1) सुनील मेहेर (37) निवासी बलदियामाल, जिला कालाहांडी, ओडिशा (2) गौतम माखीजा (24) और (3) अर्जुन सरकार (20) दोनों निवासी कोटा, राजस्थान* बताया।

तलाशी में उनके पास से *37.400 किलोग्राम अवैध गांजा, कीमत करीब 18,70,000 रुपये* बरामद हुआ। साथ ही 3 मोबाइल (कीमत 25,000 रुपये) भी जब्त किए गए। कुल *18 लाख 95 हजार रुपये* की संपत्ति जब्त की गई है।

आरोपियों ने बताया कि वे गांजे की यह खेप *भवानीपटना (ओडिशा) से कोटा (राजस्थान)* में बिक्री के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में *अपराध क्रमांक 130/2026 धारा 20(B)(II)(C), 29 NDPS एक्ट* के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables