ग्राहक की तलाश अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गीरफ्तार


ग्राहक की तलाश, अवैध महुआ शराब के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार।

बसना:-दिनांक 23/08/2026 को मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति बसना से बिलाईगढ मार्ग ग्राम पिरदा के पास सुनसान जगह पर रोड के किनारे शराब बेचने ग्राहक की तलाश में इंतजार करते खड़ा है। मुखबीर की सूचना की तस्दीकी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया है, मौके पर एक व्यक्ति खड़ा मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम वृन्दावन दास पिता बुढवा दास उम्र 45 साल साकिन बरनाईदादर थाना सांकरा जिला महासमुन्द छ0ग0 का रहने वाला बताया, सूचना से अवगत कराते हुए उसके पास रखे प्लास्टिक जरकिन की जाॅंच करने पर उसमें महुआ शराब पाया गया। आरोपी कब्जे से एक पिला रंग का झोला के अंदर भरा एक सफेद रंग के 10 लीटर क्षमता वाली जरेकिन मे 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 2000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी-*
01- वृन्दावन दास  पिता बुढवा दास उम्र 45 साल साकिन बरनाईदादर थाना सांकरा जिला महासमुन्द छग।

*जप्त संपत्ती–*
01- 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 2000 रूपये।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables