राखी से पहले मिला महतारी वंदन का तोहफा, महासमुंद की बहनों में खुशी, बोलीं- विष्णु भैया ने रखा ख्याल



महासमुंद, 26 अगस्त। रक्षाबंधन से पहले प्रदेश सरकार ने बहनों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना की किश्त रक्षाबंधन से पहले जारी कर दी गई, जिससे महासमुंद जिले की हजारों महिलाओं के चेहरे पर खुशी लौट आई है।


आंवराडबरी की भुनेश्वरी साहू, कोमाखान की रोशनी कंवर और ग्राम मामा-भांचा की कुमारी बाई साहू सहित जिले की हजारों महिलाओं के खातों में राशि पहुंची है। त्योहार से ठीक पहले मिली आर्थिक सहायता से राखी और त्योहार की तैयारियां आसान हो गई हैं। 



आंवराडबरी की भुनेश्वरी साहू ने कहा कि इस राशि से वे भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदेंगी। यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि भाई के समान सरकार का स्नेह है। ग्राम मामा-भांचा की कुमारी बाई साहू ने कहा कि योजना से छोटे-छोटे खर्चों में सहारा मिल रहा है और सरकार ने बहनों की भावनाओं को समझा है।


कोमाखान की रोशनी कंवर ने कहा कि यह राशि उनके लिए ‘विष्णु भैया’ के स्नेह और सम्मान का प्रतीक है। त्योहार की तैयारी अब आसानी से हो सकेगी।



महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे घरेलू जरूरतों और बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।राखी से पहले महतारी वंदन की किश्त, बहनों में खुशी

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables