आज का पंचांग 26 अगस्त 2026: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, ग्रहों की स्थिति और 12 राशियों का पूरा राशिफल
सरायपाली(कुंजराम यादव) :- आज बुधवार, श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि सुबह 07:59 तक, उसके बाद चतुर्दशी।
*पंचांग विवरण:*
*सूर्योदय:* 06:07, *सूर्यास्त:* 06:50, *चन्द्रोदय:* 17:53
*शक सम्वत:* 1948 पराभव, *विक्रम सम्वत:* 2083 रौद्र
*मास:* श्रावण, *पक्ष:* शुक्ल
*तिथि:* त्रयोदशी (07:59 से चतुर्दशी), *नक्षत्र:* श्रवण (24:48 से धनिष्ठा)
*योग:* सौभाग्य (07:59 से शोभन), *करण:* तैतिल, गर
*गोचर ग्रहा:* सूर्य-सिंह, चंद्र-मकर, मंगल-मिथुन, बुध-सिंह, गुरु-कर्क, शुक्र-कन्या, शनि-मीन, राहु-कुम्भ, केतु-सिंह
*शुभाशुभ मुहूर्त:* अमृत काल 13:33 से 15:17, रवि योग 05:50 से 24:48, विजय मुहूर्त 14:28 से 15:20, गोधूलि मुहूर्त 18:47 से 19:09, निशिता मुहूर्त 23:57 से 24:41। राहुकाल 12:18 से 13:55, यमगण्ड 07:27 से 09:04, दुर्मुहूर्त 11:53 से 12:44, दिशा शूल उत्तर।
*तिथि विशेष:* आज ऋग्वेदीय उपाकर्म, शिव पवित्रार्पण। नींव खुदाई, गृहारम्भ, गृहप्रवेश, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः 06:05 से 09:17 तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः 10:55 से दोपहर 12:48 तक।
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण:* आज 24:48 तक जन्मे शिशुओं का नाम श्रवण नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ चरण अनुसार (खू, खे, खो) और बाद में धनिष्ठा नक्षत्र प्रथम चरण (गा) अक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
*आज का राशिफल:*
*मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) -* दिन सिद्धिदायक है, योजना बनाकर काम करें सफलता मिलेगी। पूजा-पाठ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी कार्य आलस न करें।
*वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) -* पुरानी गलती का अफसोस होगा, गलती मानने से मतभेद शांत होंगे। लाभ कम रहेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखें। धार्मिक पूजा में सम्मिलित होंगे। आरोग्य अच्छा।
*मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) -* दिनभर शारीरिक समस्या से जूझेंगे। कार्य विलंब से होंगे। व्यवसाय से ज्यादा उम्मीद न रखें। व्यर्थ खर्च से मन दुखी होगा। जोखिम से बचें।
*कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) -* शुभ फलदायी दिन। पूर्व के शुभकर्मों का फल मिलेगा। मान-सम्मान प्राप्ति होगी। सहकर्मी ईर्ष्या रखेंगे, सतर्क रहें। गृहस्थ सुख उत्तम।
*सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) -* धन कोष में वृद्धि। पुरानी योजना से धन आमद होगी। भविष्य के लिए लाभ के सौदे मिलेंगे। कंजूस प्रवृत्ति से घर में मतभेद संभव। यात्रा से लाभ।
*कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) -* बुद्धि चातुर्य पर गर्व रहेगा। अति आत्मविश्वास में कार्य टालेंगे तो अंत में पसीने छूटेंगे। कम परिश्रम में अधिक लाभ की योजना रहेगी। सेहत पर असर पड़ेगा।
*तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) -* सावधानी से दिन बिताएं। अकारण क्रोध रहेगा। भाई-बंधुओं से अनबन। धन को लेकर उग्र वार्ता संभव। वरिष्ठों की सलाह नजरअंदाज न करें।
*वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) -* दैनिक कार्यों में व्यस्तता, दिनचर्या उटपटांग रहने से निराशा। देर से ही सही लाभ अवश्य होगा। आर्थिक मामले उलझेंगे पर शाम तक आमद संतोषजनक।
*धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) -* साधारण दिन। गुप्त बातें परिजनों से भी न बांटें। कार्य व्यवसाय से निराशा, पर एक-दो लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में स्वार्थ की भावना रहेगी।
*मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) -* हास्य भरे व्यवहार से वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। कार्य क्षेत्र की चुनौतियां पार करेंगे। धन अकस्मात मिलेगा। महिलाएं छोटी बात दिल से लगा लेंगी। जुखाम-बुखार संभव।
*कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) -* आशाओं के विपरीत दिन। महत्वपूर्ण निर्णय टालें। लाभ की जगह हानि संभव। आर्थिक योजनाएं अधर में लटकी रहेंगी। अशुभ समाचार से बेचैनी बढ़ेगी।
*मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) -* व्यवहार कुशलता से बिगड़े काम बनेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा, रोजगार के लिए दिन अनुकूल। खान-पान संयमित रखें।
_ज्योतिषाचार्य: पं. भूपेंद्र श्रीधर सतपति, जोगनीपाली, सरायपाली, जिला महासमुंद - 9926826570_
0 Comments