प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 690 टैबलेट जप्त

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 690 टैबलेट जप्त



महासमुंद/सरायपाली :- प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध खरीदी-बिक्री करते 4 आरोपियों को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14.10.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लेकर बैदपाली रोड झिलमिला से सरायपाली की ओर आ रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम बैदपाली रोड बाजार पड़ाव के पास निगरानी कर रही थी।


इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक मोटरसाइकिल HF Deluxe क्रमांक CG-06, GJ-5116 में चार लोग सवार होकर आते दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोचा गया। उनके पास रखे थैले की जांच करने पर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने ग्राहकों को बेचने के लिए लाना बताया।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से Nitrazepam Tablet IP Nitrosum 10 mg के 69 पत्ते (प्रत्येक पत्ते में 10 नग), कुल 690 नग, कीमती 55,200 रुपये बरामद किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती 50,000 रुपये भी जप्त की गई। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 1,05,200 रुपये आंकी गई है।


इस मामले में अपराध क्रमांक 359/26 धारा 21 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


गिरफ्तार आरोपी -

1. शेखर बाघ पिता विमल बाघ उम्र 19 वर्ष, साकिन डोंगरीपारा झिलमिला सरायपाली

2. विवेकानंद बंछोर पिता रेवाशंकर बंछोर उम्र 20 वर्ष, साकिन वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली

3. अनुराग दास पिता रामाधर दास उम्र 19 वर्ष, साकिन टावरपारा झिलमिला सरायपाली

4. दिनेश सिंह राजपूत पिता आनंद सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष, निवासी बैदपाली थाना सरायपाली

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables