बसना में नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार
बसना :- पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बसना में नाबालिग से संबंधित दुष्कर्म और एक्सटॉर्शन के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में दो मुख्य आरोपी और 3 सह-आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध बलात्कार और पॉक्सो की गंभीर धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
पुलिस द्वारा नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। मामले में कानूनी कार्यवाही और अग्रिम विवेचना जारी है। संपूर्ण विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी।

0 Comments