यादव समाज ने मंत्री दयालदास को दिया जन्माष्टमी का न्योता



बसना झेरिया यादव समाज ने प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल को दिया जन्माष्टमी का न्योता, मुख्य अतिथि बनने का आग्रह


बसना(कुंजरम यादव):- झेरिया यादव समाज बसना-सरायपाली द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया और विधिवत निमंत्रण पत्र सौंपा।

केंद्रीय कोषाध्यक्ष खुलूराम यादव एवं तहसील अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मुलाकात की और आयोजन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।

पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।
समाज ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। इस दौरान गजानंद यादव, ठंडाराम यादव, अलेख यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables