कोमाखान में 8 किलो गांजा पकड़ा, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार



 जुनागढ़ से मंडला ले जा रहा था 8 किलो गांजा, कोमाखान में बस का इंतजार करते तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख का माल जब्त

महासमुंद/कोमाखान :- नारकोटिक टास्क फोर्स की कार्रवाई के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा के जुनागढ़ से मध्यप्रदेश के मंडला जा रही गांजे की खेप को पुलिस ने कोमाखान चौराहे पर पकड़ लिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टेमरी में काली मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैग में गांजा लेकर बस के इंतजार में खड़ा है। NH-353 कोमाखान चौराहे पर चेकिंग के दौरान कोमाखान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।

तलाशी में उसके बैग से *8.290 किलो गांजा कीमत 4,14,500 रुपये* बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शिबु मुंड पिता सुमंत कुमार मुंड उम्र 27 वर्ष निवासी बनीजरा, थाना जुनागढ़, जिला कालाहांडी (ओडिशा) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा जुनागढ़ से खरीदकर मंडला ले जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल कीमत 10,000 रुपये भी जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति 4,24,500 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्र. 131/2026 धारा 20(B)(II)(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables