मंत्री ने किया कन्या छात्रावास का निरीक्षण, छात्राओं से की चर्चा


मंत्री रामविचार नेताम ने किया कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण, चबूतरे पर बैठकर छात्राओं से की चर्चा


महासमुंद :- आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज शाम महासमुंद स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी मौजूद रहे।
मंत्री ने छात्रावास प्रांगण में चबूतरे पर बैठकर छात्राओं से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी, स्वास्थ्य, करियर प्लान और छात्रावास की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ें और उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का बेहतर उपयोग करें।

उन्होंने छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, अध्ययन कक्ष और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण भोजन और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए।

मंत्री ने कहा कि छात्रावास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का केंद्र है। यहां सुरक्षित और पढ़ाई अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर मार्गदर्शन की व्यवस्था पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए मंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एतराम साहू, पीयूष साहू, महेंद्र सिक्का, सहायक आयुक्त शिल्पा साय, खंड प्रभारी नीलेश खांडे और अधीक्षक शमशाद जहां सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables