जेवरा में निकला जगन्नाथ का रथ, विधायक ने की पूजा

 

 जेवरा में भक्तिभाव से निकला भगवान जगन्नाथ का रथ, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की खुशहाली की कामना


बसना(कुंजराम यादव) :- बसना विधानसभा के ग्राम जेवरा में आषाढ़ मास की पवित्र तिथि पर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल शामिल हुए।



विधायक ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और रथ के समक्ष माथा टेककर संपूर्ण बसना क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर कथा व्यास का आशीर्वाद लिया।


अपने संबोधन में विधायक ने कहा, भगवान श्री जगन्नाथ साक्षात परमब्रह्म हैं। 'रथे तु वामनं दृष्ट्वा पुनर्जन्म न विद्यते' अर्थात रथ पर सवार भगवान के दर्शन से भक्त मोक्ष को प्राप्त करता है। महाप्रभु जगन्नाथ समरसता और भ्रातृभाव के प्रतीक हैं।


उन्होंने कहा, जिस प्रकार भगवान का रथ सत्य, धर्म और भक्ति के पहियों पर आगे बढ़ता है, उसी प्रकार हमारा जीवन भी धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। जेवरा का यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों और आस्था का जीवंत उदाहरण है। धार्मिक अनुष्ठानों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।



मीडिया से चर्चा में विधायक ने कहा, जनसेवा ही प्रभु सेवा है। प्रभु से प्रार्थना है कि किसानों के खेतों में हरियाली बनी रहे, हर घर में अन्न-धन के भंडार भरे रहें और क्षेत्र विकास के नए आयाम गढ़े।


कार्यक्रम में ग्राम पटेल लखेश्वर साव, मंदिर समिति अध्यक्ष गंगाधर पटेल, कोषाध्यक्ष पुरंदर सांड, मोहन राठौर, पूर्व सरपंच सानमोती चौहान, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, पंच गंगाधर चौहान, मीडिया प्रभारी विजय पटेल, शिवकिशोर साहू, किशन बंजारा, युवा मोर्चा महामंत्री सहदेव पटेल, उपसरपंच मनीराम साव, रथलाल पटेल, निज सचिव नरेंद्र बोरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables