देशभर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों को बांधी प्रेम की राखी
बसना(कुंजराम यादव) :- हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक रक्षाबंधन आज शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को पूरे देश में श्रद्धा, प्रेम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कुंजराम की रिपोर्ट।
लाखों बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेकर उपहार भेंट किए।
सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी सजाकर भाइयों का तिलक कर आरती उतारी और रक्षा सूत्र बांधा।
बाजारों में भी विशेष रौनक रही। रंग-बिरंगी राखियों, मिठाई और उपहार की दुकानों पर भीड़ रही। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी घर पहुंचे, कई परिवारों में सामूहिक रूप से त्योहार मनाया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व परिवार और समाज में विश्वास, संवेदनशीलता तथा आपसी सहयोग को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और पारिवारिक एकता का संदेश भी देता है।


0 Comments