भोजली पर्व पर बंसुला डीपा मुक्तिधाम में गूंजा हरियाली का संदेश, 100 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य
बसना(रूपानंद साव) :- की लोक परंपरा में हरियाली और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाले भोजली पर्व पर बंसुला डीपा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल शुरू हुई। सोमवार सुबह 7 बजे बंसुला डीपा मुक्तिधाम प्रस्तावित स्थल पर ग्रामीणों ने पौधरोपण कर सप्ताहभर चलने वाले वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान में बरगद, पीपल, कदंब, गुलमोहर जैसे छायादार पौधों के साथ आम, जामुन, बेल, करंज, बहेरा, रीठा और आंवला सहित औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान के तहत 100 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य है।
बंसुला डीपा रेशम नर्सरी केंद्र के पीछे मनरेगा तालाब के समीप मैदानी पठार को सर्व समाज के मुक्तिधाम के लिए आरक्षित किया गया है। गर्मी में अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को धूप से राहत मिले और परिसर भविष्य में प्राकृतिक छांव से युक्त शांत स्थल बने, इसी उद्देश्य से पौधरोपण शुरू किया गया है।
ग्रामीणों ने अपील की है कि *“एक पेड़ बुजुर्गों के नाम और एक पेड़ जीवित माता-पिता के नाम”* लगाने की परंपरा को आगे बढ़ाया जाए।
*मुक्तिधाम में शेड और पानी की मांग*
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मुक्तिधाम में शेड, नल कनेक्शन और सीमेंट टैंक की व्यवस्था की मांग की है। बरसात में खुले में दाह संस्कार में परेशानी होती है और अस्थि-संचय के लिए पानी की जरूरत पड़ती है। मनरेगा और मूलभूत योजनाओं से इसे पूरा किया जा सकता है।
*1 सितंबर को लगेंगे बड़े पौधे*
वृक्षारोपण पखवाड़े के तहत 1 सितंबर को 10 से 11 फीट ऊंचाई वाले पौधे लगाए जाएंगे। अभियान सप्ताहभर चलेगा। पौधरोपण के लिए आईटीआई भवन के पीछे डिगंबर तिवारी के घर के सामने पौधे उपलब्ध रखे गए हैं। अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए कोटवार के माध्यम से मुनादी भी कराई गई है।
“भोजली की हरियाली से प्रकृति का श्रृंगार,
एक-एक पेड़ लगाए गांव-गांव और हर परिवार।


0 Comments