विधायक पुरंदर मिश्रा की पहल पर नुआखाई पर अवकाश घोषित, उत्कल समाज ने जताया आभार
पिथौरा :- रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा की पहल पर महासमुंद जिले में नुआखाई पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। विधायक ने कलेक्टर विनय लंगेह को पत्र लिखकर मांग की थी कि जिले में उत्कल बाहुल्य लोगों की अधिकता है जो नुआखाई को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हर्षोल्लास से मनाते हैं।
पुरंदर मिश्रा ने दूरभाष पर कलेक्टर को बताया कि इस वर्ष 15 सितंबर को नुआखाई मनाया जाना प्रस्तावित है। इस पर कलेक्टर ने तत्काल 15 सितंबर मंगलवार को नुआखाई, ऋषि पंचमी पर अवकाश की घोषणा की।
अवकाश घोषणा पर पिथौरा उत्कल समाज के अध्यक्ष यूके दास, संरक्षक पीसी त्रिपाठी, प्यारेलाल मिश्रा, पीसी सामंतराय, राधेश्याम पांडे, रामचंद्र मिश्रा, अरुण देवता, नवीन पंडा, महिला मंच अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी, नीना दास, पुष्पा दास, सुषमा पुरोहित सहित समाजजनों ने विधायक पुरंदर मिश्रा और शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

0 Comments