महासमुंद पुलिस की 24 घंटे में एंड-टू-एंड स्ट्राइक: 12 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर धरे, मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार
महासमुंद/बसना :- पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत 24 घंटे के भीतर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क पर प्रहार करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
30 अगस्त को थाना बसना पुलिस को अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर ओडिशा की ओर से आ रही सफेद डिजायर कार क्रमांक CG 08 BF 7700 में गांजा परिवहन की सूचना मिली। चेकिंग के दौरान कार से 12.260 किलो गांजा (कीमत लगभग 6 लाख रुपये) बरामद हुआ। मौके से 3 परिवहनकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाना बसना में अपराध क्रमांक 469/26, धारा 20बी NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी-डाटा एनालिसिस के आधार पर पुलिस टीम ओडिशा के बलांगीर जिला के थाना पटनागढ़ अंतर्गत जोगीमुड़ा पहुंची और मुख्य गांजा सप्लायर बनमाली बाघ पिता लंबोदर बाघ, उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी आदतन अंतर्राज्यीय तस्कर है और पूर्व में भी अभियोजित हो चुका है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. बनमाली बाघ (मुख्य सप्लायर) - जोगीमुड़ा, बलांगीर (ओडिशा)
2. खिलेश पिता लीला राम, 29 वर्ष - दुर्गा चौक राजनांदगांव
3. अजय मार्कण्डेय पिता कृष्ण मार्कण्डेय, 26 वर्ष - तुलसीपुर, राजनांदगांव
4. प्रेम दास मानिकपुरी पिता कमलेश दास, 19 वर्ष - रानीसागर, राजनांदगांव
जप्त संपत्ति:- 12.260 किलो गांजा (6 लाख), डिजायर कार (5 लाख), 5 मोबाइल (50 हजार) कुल कीमत लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये। आरोपी को न्यायालय सरायपाली में पेश किया गया है।

0 Comments