महासमुंद पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: 18 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से पंजाब ले जा रहे थे खेप
महासमुंद :- ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने नशे के सौदागरों पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 18 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति दो स्कूटी (TVS Jupiter CG 04 RB 3286 और OD 15 AG 0972) में गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। इस पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट NH-53 रेहटीखोल पर सिंघोड़ा पुलिस ने घेराबंदी की।
पहले स्कूटी OD 15 AG 0972 पर सवार दीपक कुमार साहनी पिता जंगली साहनी, 31 वर्ष, निवासी नया टोला भांडवा थाना जादोपुर जिला गोपालगंज (बिहार) को रोका गया। पूछताछ में उसने बताया कि पीछे आ रही स्कूटी में गांजा है और वह पायलेटिंग कर रहा है।
कुछ देर बाद दूसरी स्कूटी CG 04 RB 3286 पर विशाल शाह पिता इंद्रजीत शाह, 23 वर्ष, निवासी चुरामणपट्टी नया टोला थाना नौतन जिला पश्चिम चंपारण बेतिया (बिहार) आया। तलाशी पर उसकी स्कूटी से सफेद प्लास्टिक थैले और डिक्की में रखे 3 पैकेट में कुल 18 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये है। आरोपी ओडिशा के बौद्ध जिले से गांजा खरीदकर पंजाब में खपाने की योजना में थे।
जप्त संपत्ति:- 18 किलो गांजा (9 लाख), 2 स्कूटी (2 लाख), 2 मोबाइल (15 हजार) कुल 11 लाख 15 हजार रुपये।
थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 102/26, धारा 20(B)ii(B), 29(1) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


0 Comments