कोमाखान गांजा केस: MP मंडला से फॉरवर्ड लिंक गिरफ्तार


 महासमुंद पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाई: कोमाखान में 8 किलो गांजा केस का फॉरवर्ड लिंक MP के मंडला से गिरफ्तार



महासमुंद :-ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी नेटवर्क पर एक और प्रहार करते हुए फॉरवर्ड लिंक आरोपी को मध्यप्रदेश के मंडला से गिरफ्तार किया है।


25 अगस्त 2026 को NH-53 कोमाखान चौकड़ी के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर काली मंदिर ग्राम टेमरी के पास बस के इंतजार में खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिबू मुंड पिता सुमंत कुमार मुंड, 27 वर्ष, निवासी बनीजरा थाना जूनागढ़ जिला कालाहांडी (ओडिशा) बताया। उसके बैग की तलाशी में 8.290 किलो गांजा (कीमत 4,14,500 रुपये) मिला। थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 131/2026 धारा 20(B)(II)(B) NDPS एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।


गहन पूछताछ में शिबू ने बताया कि वह यह गांजा जूनागढ़ (ओडिशा) से खरीदकर मंडला (MP) निवासी अषाडू दास के लिए ले जा रहा था। तकनीकी और डाटा एनालिसिस के आधार पर महासमुंद पुलिस की टीम मंडला पहुंची और आरोपी अषाडू दास पिता मंगलू दास, 34 वर्ष, निवासी घटिया पोस्ट लफरा थाना बम्हनी बंजर जिला मंडला (MP) को गिरफ्तार किया।


जप्त संपत्ति:- 8.290 किलो गांजा (4,14,500 रुपये), 2 मोबाइल (20,000 रुपये) कुल 4 लाख 34 हजार 500 रुपये।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables