कोलिहादेवरी में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया टैलेंट, चांदनी तांडी प्रथम
बसना(रूपानंद साव):-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी में 31 अगस्त को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सृजनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न मॉडल, कार्यशील प्रतिरूप और प्रायोगिक परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, स्वच्छता, कृषि, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग जैसे विषयों पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्राचार्य एवं शिक्षकों ने मॉडलों का अवलोकन कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। बतौर निर्णायक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाराडोली के व्याख्याता समीर साहू और ललित मिश्रा का योगदान उल्लेखनीय रहा।
परिणाम:- प्रथम स्थान - चांदनी तांडी, द्वितीय - शिबा कुमार, तृतीय - संयुक्त रूप से सोनल प्रधान, डिंपल पटेल, पिंकी और सुलोचना।
प्राचार्य एनपी नायक ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान और समाज के विकास का सशक्त माध्यम है। आयोजन में व्याख्याता एचबी यादव, लोकेश्वर पटेल सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा।




0 Comments