तमिलनाडु में बंधक महासमुंद के श्रमिक मुक्त

 

 तमिलनाडु में बंधक बने महासमुंद के 4 श्रमिकों और बच्चों को प्रशासन ने कराया मुक्त, परसों पहुंचेंगे घर




महासमुंद/सरायपाली :-सरायपाली तहसील के ग्राम बरिहापाली के चार श्रमिकों और उनके बच्चों को तमिलनाडु में बंधक बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को मुक्त करा लिया है। आज शाम करीब 5 बजे नमक्कल जिले के परामती वेलुर तहसील के ग्राम परिवेसोलीपालयम में रेस्क्यू टीम और स्थानीय प्रशासन की मदद से उन्हें छुड़ाया गया।



श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र ने बताया कि मौके पर प्रशासनिक और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। औपचारिकता पूरी होने के बाद श्रमिक आज देर रात या कल महासमुंद के लिए रवाना होंगे और परसों तक जिले पहुंचने की उम्मीद है।



जानकारी के अनुसार बरिहापाली के पुनीत राम यादव (65), उनके पुत्र रोहित यादव (23), बहन तेजवंती (30), उमेश यादव (11), मानसी यादव (07) और तुलसी यादव (40) रोजगार के लिए तमिलनाडु गए थे। काम पसंद न आने पर वे वापस लौटना चाहते थे, लेकिन ठेकेदार ने वापस भेजने से मना कर दिया।


परेशान होकर पुनीत राम की पत्नी मीना यादव ने एसडीएम सरायपाली मनोज कुमार खांडे के समक्ष आवेदन देकर पति और अन्य को वापस लाने की गुहार लगाई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विनय लंगेह ने टीम गठित कर तमिलनाडु भेजी।


रेस्क्यू टीम में नायब तहसीलदार सरायपाली हरि प्रसाद भोई, लेबर इंस्पेक्टर टीकम चंद्राकर, कांस्टेबल हेमंत भोई और गायत्री कंवर शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables