आज का पंचांग 27 अगस्त 2026: चतुर्दशी-पूर्णिमा, धनिष्ठा नक्षत्र, सत्यनारायण व्रत और 12 राशियों का राशिफल
सरायपाली(कुंजराम यादव)27 अगस्त 2026 आज गुरुवार, श्रावण शुक्ल चतुर्दशी सुबह 09:08 तक, उसके बाद पूर्णिमा। धनिष्ठा नक्षत्र रात 26:15 तक फिर शतभिषा।
पंचांग - सूर्योदय 06:08, सूर्यास्त 06:49। अभिजित मुहूर्त 11:52 से 12:44, अमृत काल 15:13 से 16:55, विजय मुहूर्त 14:27 से 15:19, गोधूलि मुहूर्त 18:46 से 19:08, निशिता 23:56 से 24:41। राहुकाल 13:55 से 15:32, यमगण्ड 05:51 से 07:28, दुर्मुहूर्त 10:09 से 11:01। दिशा शूल दक्षिण, चंद्र वास दक्षिण (13:35 से पश्चिम)।
ग्रह गोचर - सूर्य सिंह, चंद्र कुंभ (13:45 से), मंगल मिथुन, बुध सिंह, गुरु कर्क, शुक्र कन्या, शनि मीन, राहु कुंभ, केतु सिंह।
विशेष - आज श्री सत्यनारायण पूर्णिमा व्रत, शुक्ल यजुर्वेदीय उपाकर्म, हयग्रीव जयंती, पंचक आरंभ 13:35 से। गृहारंभ, गृहप्रवेश मुहूर्त सुबह 06:05 से 07:41 तक।
नामकरण - आज 26:15 तक जन्मे शिशुओं का नाम धनिष्ठा नक्षत्र (गी, गू, गे) और बाद में शतभिषा (गो) अक्षर से शास्त्र सम्मत।
आज का राशिफल:-
मेष -लाभदायक दिन। विदेश से शुभ समाचार, यात्रा का योग। नए अनुबंध के लिए उत्तम दिन। कमीशन व्यवसाय से लाभ। प्रेम से दूर रहें।
वृष -भागदौड़ रहेगी पर परिणाम नहीं। धन आमद सीमित, खर्च अनियंत्रित। सहकर्मी-अधिकारी से गलतफहमी। यात्रा से सेहत बिगड़ेगी।
मिथुन - पूर्वार्ध में लापरवाही, मध्यान बाद मेहनत। परिश्रम का फल भविष्य में मिलेगा। सुख सुविधा की खरीद की योजना टलेगी। धन लाभ भागदौड़ के बाद।
कर्क - प्रतिकूल दिन। स्फूर्ति की कमी, भावुकता अधिक। कार्य में विलंब, व्यवसाय मंदा। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी। यात्रा स्थगित रखें।
सिंह -लाभदायक दिन। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, सम्मान मिलेगा। सरकारी कार्य में सफलता। संध्या में आकस्मिक लाभ। दाम्पत्य में खुशहाली।
कन्या - धैर्य की कमी। जल्दबाजी में कार्य बिगड़ेंगे। धन मामलों में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय धीरे-धीरे जमेगा। घर में वादा पूरा न करने पर विवाद।
तुला - बुद्धि विवेक का लाभ, पर मनचाही सफलता नहीं। घर में पुरानी बात पर मतभेद। धन लाभ के लिए तरसना पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव।
वृश्चिक - कई बदलाव अनुभव करेंगे। मन अनुसार कार्य से प्रसन्नता, पर आलस से लाभ गंवा सकते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रम में खर्च। आकस्मिक खर्च।
धनु -धन लाभ की कामना, लाभ होगा पर रुकेगा नहीं। व्यवसाय में तेजी-मंदी। परोपकार पर खर्च। संध्या आनंददायक, मनोरंजन के अवसर।
मकर -संभावनाओं पर केंद्रित दिन। परिश्रम करेंगे, सफलता संपर्कों पर निर्भर। धन प्राप्ति में विलंब पर वृद्धि की आशा। गृहस्थ में शांति।
कुंभ -अपनी धुन में रहेंगे। किसी का दखल अखरेगा। व्यवसाय धीमा रहेगा। लाभ-हानि की परवाह किए बिना कार्य लेंगे तो हानि। पूजा-पाठ से विमुख।
मीन -भावुकता अधिक, छोटी बात दिल पर लेंगे। एकाग्रता की कमी से बाधा। सरकारी कार्य लंबित। व्यावसायिक यात्रा का विचार। संध्या में निर्णय सफल।
_पं. भूपेंद्र श्रीधर सतपति, जोगनीपाली, सरायपाली - 9926826570_


0 Comments