बसना में 12 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

 

 बसना में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 12 सितंबर को, यादव समाज की बैठक में हुआ फैसला



बसना(कुंजराम यादव):-समाज बसना द्वारा हर वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर बसना में किया जाएगा। समाज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्य कार्यक्रम 12 सितंबर 2026 को आयोजित होगा। आयोजन को लेकर पदाधिकारियों में उत्साह है।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल शामिल होंगे। इसके साथ ही महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, फुलझर राज अध्यक्ष जगत राम यादव, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।



यादव समाज द्वारा जन्मोत्सव को पारंपरिक एवं भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।


बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श और उनके संदेश आज भी प्रेरणादायी हैं। जन्माष्टमी पर समाज को एकजुट कर धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना प्रमुख उद्देश्य रहेगा। समाज ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables