महासमुंद :- में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक अथवा उनके परिजन आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन *1070* तथा दूरभाष *91-771-2223471* पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन महासमुंद ने भी अपील जारी की है कि जिले के नागरिक व परिजन सहायता के लिए स्थापित आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक *07723-223305* पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार और जिला प्रशासन हर नागरिक के साथ खड़ा है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है।

0 Comments