महासमुंद में पिकाडली एग्रो और खुशी स्टोन का संयुक्त निरीक्षण, खामियों पर नोटिस
महासमुंद :- विनय लंगेह के आदेश पर जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने ग्राम बेलटुकरी स्थित मेसर्स पिकाडली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमि. का निरीक्षण किया।
टीम में जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला, श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र, पर्यावरण केमिस्ट गुलशन सिंगरौल, विधिक मापविज्ञान निरीक्षक सिद्धार्थ दुबे, खनिज अधिकारी फागूलाल नागेश, उद्योग प्रबंधक शशिकांत भुवाल और श्रम उप निरीक्षक अलीम अहमद नियाजी शामिल रहे।
पिकाडली एग्रो में मिली खामियां -
- परिवहन विभाग ने 2 ट्रकों में PUC लैप्स पर 4000 रुपये और 1 ट्रक का त्रैमासिक कर लंबित होने पर 3575 रुपये वसूला।
- विधिक मापविज्ञान विभाग को धर्मकांटा मानकों के अनुकूल मिला, नियमित जांच के निर्देश दिए।
- उद्योग, पर्यावरण और खनिज विभाग की जांच में स्थिति सामान्य मिली।
- श्रम विभाग को सूचना बोर्ड और अधिनियम का सारांश प्रदर्शित नहीं मिला, प्रबंधक को नोटिस जारी किया जा रहा है।
इसके बाद टीम ने ग्राम अछोली में खुशी स्टोन इंडस्ट्रीज और जे.पी. मिनरल्स का निरीक्षण किया। दोनों जगह श्रम विभाग ने श्रमिकों के बयान लिए, दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है।

0 Comments