ऑपरेशन निश्चय: कंटेनर से 111 किलो गांजा बरामद, 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय: कंटेनर से 111 किलो गांजा बरामद, 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार



महासमुंद/सरायपाली :- ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय सीमा पर पुलिस की पैनी नजर है, जिससे गांजा तस्करी की कोशिशें लगातार विफल हो रही हैं।



इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान थाना सिंघोड़ा और ANTF की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने कंटेनर से 111.350 किलो गांजा (कीमत 55 लाख 67 हजार 500 रुपये) बरामद किया है। आरोपियों से गांजा, कंटेनर, कार और 09 नग मोबाइल सहित करीब 01 करोड़ 05 लाख 09 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर वाहन क्रमांक RJ 14 GV 0484 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है एवं उसकी पायलेटिंग एक KIA कैरेंस कार क्र. OD 11 AC 3003 कर रही है। सूचना पर NH-53 रोड ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई।


कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार पहले पायलेटिंग कार OD 11 AC 3003 आई, उसके पीछे कंटेनर RJ 14 GV 0484 आया। दोनों वाहनों को रोका गया। पायलेटिंग कार में 04 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने अपना नाम सुजीत स्वाई, मानस रंजन, कृष्णचंद प्रधान और आनंद साहू निवासी ओडिशा बताया। कंटेनर में सवार तीन व्यक्तियों ने अपना नाम इरफान अली, शिवम सिंह पाल और आरिफ अली निवासी उत्तर प्रदेश बताया।


कड़ाई से पूछताछ करने पर कंटेनर के अंदर गांजा होना बताया। आरोपियों ने उक्त गांजा को थाना रेड़ाखोल जिला संबलपुर (ओडिशा) से लोड कर नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाना बताया। गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी लेने पर 111.350 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।


मामले में थाना सिंघोड़ा में अपराध क्र. 116/2026 धारा 20(B)(II)(C), 29(1) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपीगण -


परिवहनकर्ता -

01- इरफान अली पिता गुलहसन उम्र 33 साल निवासी ढहेरकला थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र.)

02- शिवम सिंह पाल पिता अजय सिंह पाल उम्र 26 साल निवासी मुडादेव थाना सिकंदर जिला कानपुर देहात (उ.प्र.)

03- आरिफ अली पिता मोहम्मद सत्तार उम्र 23 साल निवासी रामनगर भट्टपुरवा थाना मांधता जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र.)


पायलेट वाहन कार में -

04- सुजीत स्वाई पिता भीम स्वाई उम्र 32 साल निवासी ओलंडा थाना बौद्ध जिला बौद्ध (ओडिशा)

05- मानस रंजन पिता नित्यानंद उम्र 40 साल निवासी ओलंडा थाना बौद्ध जिला बौद्ध (ओडिशा)

06- कृष्णचंद प्रधान पिता मिठाईलाल प्रधान उम्र 50 साल निवासी बेहेरेन बसा थाना जूनूमुडा जिला संबलपुर (ओडिशा)

07- आनंद साहू पिता गंडाधर साहू उम्र 24 साल निवासी इच्छापुर थाना बौद्ध जिला बौद्ध (ओडिशा)


जप्त संपत्ति -

01- 111.350 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 55,67,500 रुपये)

02- एक कंटेनर (कीमती लगभग 40,00,000 रुपये)

03- एक कार (कीमती लगभग 8,50,000 रुपये)

04- 09 नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 92,000 रुपये)


कुल अनुमानित कीमत - 1,05,09,500 रुपये।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables