बाइक बेचने ग्राहक ढूंढ रहा था चोर, बसना पुलिस ने पकड़ा तो 12 चोरी की बाइक बरामद

महासमुंद के बसना पुलिस ने 12 मोटरसाइकिल चोरी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी टिकेश्वर बाघ के पास से 5 थाना क्षेत्रों की 12 बाइक बरामद की गई हैं।




बसना :- बसना पुलिस ने वाहन चोरी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा तो वह 12 मोटरसाइकिल चोरी का मास्टरमाइंड निकला।

मामला 11 अगस्त को प्रार्थी नरेश डडसेना निवासी खरोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी HF Deluxe CG06 GD 0158 गढ़फुलझर में शहीद चौक के पास से चोरी हो गई। इस पर थाना बसना में अपराध क्र. 429/2026 धारा 303(2) BNS कायम किया गया।

विवेचना के दौरान 02 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जगदीशपुर रोड पर चोरी की बाइक बेचने ग्राहक ढूंढ रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी *टिकेश्वर बाघ पिता रहसो बाघ, उम्र 37, निवासी ग्राम बम्हनी, थाना बसना* को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गढ़फुलझर से बाइक चाबी लगी देख चोरी की थी और घर में छिपाई थी। इसके अलावा बसना, सरायपाली, सांकरा, पिथौरा और पटेवा थाना क्षेत्रों से 11 अन्य बाइक चोरी कर ग्राम सावित्रीपुर के एक निर्माणाधीन मकान में छिपा रखी थी। पुलिस ने निशानदेही पर कुल 12 बाइक बरामद की है।

*बरामद बाइकों की लिस्ट -*
CG 04 LB 3350 Passion Pro, CG 06 GW 9690 CT 100, CG 06 GD 0158 HF Deluxe, CG 06 GM 1029 Platina, CG 04 NK 9923 Platina, CG 06 GU 9294 Dream Yuga, CG 04 DQ 7078 Super Splendor, CG 22 W 0494 Glamour, CG 04 HW 4770 HF Deluxe, CG 04 DL 2082 CD Deluxe, CG 04 DD 1417 CD Deluxe, CG 04 DJ 3822 Splendor Plus

बरामद बाइकों की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables