5 दिन बाद मिला भागीरथी का शव

पांचवें दिन मिला लापता बाइक सवार भागीरथी साहू का शव, जोक नदी पुल पर हुआ था हादसा


पिथौरा(कुंजराम यादव) :- सांकरा थाना क्षेत्र में जोक नदी के पुराने पुल पर 5 दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में लापता बाइक सवार का शव आखिरकार पांचवें दिन बरामद हो गया।


जानकारी के अनुसार कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई थी, जिससे दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में गिर गए थे। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि बाइक सवार भागीरथी साहू लापता हो गया था।



तलाश के लिए पुलिस, NDRF, DRF और स्थानीय लोगों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी। नदी का तेज बहाव और झाड़ियों के कारण तलाश में काफी कठिनाई आ रही थी।


पांचवें दिन बलौदाबाजार जिले के चांदन-सुखरी नदी क्षेत्र में झाड़ियों में फंसा हुआ भागीरथी साहू का शव मिला। सूचना पर पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।


पांच दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद शव मिलने पर सर्च अभियान समाप्त हुआ। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables