4 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर पकड़ाए

NH-353 पर 4 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ला रहे थे खेप





महासमुंद :- ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। कोमाखान पुलिस ने NH-353 ग्राम टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी कर 4.210 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोपेड क्रमांक OD 03 AB 7189 में ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। नाकाबंदी कर पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली तो बैग में 4.210 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 2,10,500 रुपये आंकी गई है।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा कांटाबांजी (ओडिशा) से महासमुंद (छत्तीसगढ़) में खपाने ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजा, 2 मोबाइल, 3000 रुपये नगदी और तस्करी में प्रयुक्त मोपेड सहित कुल 3 लाख 53 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।


आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्र. 142/2026 धारा 20(B)(II)(B), 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।


गिरफ्तार आरोपी - पुष्पा कुमार चिंडा पिता संतोष चिंडा उम्र 24 साल निवासी वार्ड 14 आश्रमपाड़ा कांटाबांजी, जिला बलांगीर (ओडिशा)।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables