ओडिशा से गुजरात ले जा रहे कंटेनर से 120 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर में 120 किलो गांजा जप्त, ₹70 लाख की संपत्ति जब्त




महासमुंद /सरायपाली (हमर CG न्यूज़ - जीत यादव):- ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना सिंघोड़ा पुलिस ने NH-53 पर नाकेबंदी कर गांजा तस्करी के बड़े खेप को पकड़ा है।



ओडिशा से गुजरात जा रहा था गांजा

मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर NH-53 रोड रेहटीखोल में नाकेबंदी की गई। हरा-पीला कलर का कंटेनर क्रमांक *GJ 06 AV 4815* को रोककर तलाशी ली गई।



तलाशी में कंटेनर के डाला में 4 प्लास्टिक बोरियों में *120.060 किलो गांजा* छिपा कर रखा गया था, जिसकी कीमत *60,03,000 रूपये* है। आरोपी गांजा को संबलपुर (ओडिशा) से गुजरात ले जा रहे थे।

पुलिस ने गांजा के साथ 2 मोबाइल (5,500) और कंटेनर वाहन (10 लाख) सहित कुल *70,08,500 रूपये* की संपत्ति जप्त की है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिंघोड़ा में धारा 20(B)ii(C) NDPS Act के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. वसीम शाह पिता सबीर शाह, उम्र 38 साल, निवासी अमिरपुरा नडियाद, जिला खेडा (गुजरात)

2. अय्युब खान पिता मेहताब खान, उम्र 56 साल, निवासी बोरसद, जिला आनंद (गुजरात)

जप्त संपत्ति :-

120.060 किलो गांजा - 60,03,000 रु.

 2 मोबाइल - 5,500 रु.

 1 कंटेनर वाहन GJ 06 AV 4815 - 10,00,000 रु.

कुल - 70,08,500 रूपये

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables