आंगन बाड़ी केंद्र बरगाँव में सेवा संकल्प अभियान 2026शिविर के तहत आँगन तिहार कार्यक्रम का आयोजन

 आंगन बाड़ी केंद्र बरगाँव में सेवा संकल्प अभियान 2026शिविर  के तहत आँगन तिहार कार्यक्रम का आयोजन 



बसना:- बरगांव के आंगनवाड़ी केंद्र में छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान शिविर के तहत आँगन तिहार का आयोजन 25-09-26 दिन शुक्रवार को किया गया। शिविर में विभिन्न  सेवाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में गांव के छोटे छोटे बच्चों के साथ महिलाओं  एवं पुरुषों  ने आकर अपनी उपयोगिता सुनिश्चित किए  ।


शिविर में महिला   एवं बाल विकास विभाग द्वारा  संतुलित आहार के तहत स्टॉल में  तरह तरह के ब्यंजन और पोषक तत्वों के साथ छत्तीसगढ़ के साग सब्जी के स्टाल लगाया गया था ।महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिलाओं की एनीमिया जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। वहीं विभाग द्वारा मातृ वंदना. महतारी वंदन योजना. के साथ और भी योजना के बारे में दिशा निर्देश दिया गया ।



इसी क्रम में ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम के तहत 1गर्भवती महिला की गोदभराई रश्म तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 



शिविर के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती योगेश्वरी गणेश राम साव. श्री टिकेलाल साव  (सांसद प्रतिनिधि )श्री आदित्य नारायण भोई.कविता पटेल (सुपरवाइजर महिला &बाल विकाश विभाग ) श्री महेश देवांगन जी (प्रधान पाठक बरगांव )श्रीमती सविता  साहू (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ) श्रीमती रीना कुमार (आंगनवाड़ी सहायिका ) रिंकी भोई. गायत्री सामल. बसंती यादव. श्रीमती रुकूनी भोई श्रीमती मिना भोई. सब्या भोई.  आभा भोई.  प्रीती साहू.  द्रोपती भोई. मांगलमती यादव. अनुरामा प्रधान. गोमती भोई. रम्भा सेठ. साथ में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables