ग्राम बया में बिंझवार समाज ने मनाया नवा खाई मिलन समारोह, दिया भाईचारे और सामाजिक एकता और आपसी सद्भावना का सन्देश
बलौदाबाजार(कुंजराम यादव):- जिला बलौदाबाजार के अंतर्गत ग्राम बया में बिंझवार समाज द्वारा नवा खाई मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर नवा खाई पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भावना का संदेश दिया।
समारोह में समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक परंपराओं का पालन करते हुए नवा खाई पर्व की खुशियां साझा की गईं। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर पारंपरिक भोजन ग्रहण किया और समाज की संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
नवा खाई मिलन समारोह का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को अपनी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में समाज के विकास, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक एकजुटता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में समाज के सभी उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।सूचना/रिपोर्ट: पत्रकार तिलक राम बरिहा साथ में बसना पत्रकार कुंजराम यादव एवं फुलबाबु बरिहा सम्मेलित रहे।




0 Comments