सेवा संकल्प अभियान: तिलंजनपुर में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित, पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता का सम्मान
पिथौरा :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम तिलंजनपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, प्रारंभिक शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज गणेश पटेल एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती आकांक्षा मिश्रा उपस्थित रहीं। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभिभावकों को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
गोदभराई एवं अन्नप्राशन ने बढ़ाई गरिमा
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती जुगबाई बरीहा की गोदभराई रस्म तथा श्रीमती रामेश्वरी भोई की पुत्री कनक भोई का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत कराया गया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।
पर्यवेक्षक आकांक्षा मिश्रा एवं कार्यकर्ता अहिल्या विश्वकर्मा का सम्मान
महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती आकांक्षा मिश्रा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अहिल्या विश्वकर्मा को महिलाओं एवं बच्चों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अहिल्या विश्वकर्मा, पंच श्रीमती जिमला पटेल, सहायिका श्रीमती रीता विश्वकर्मा सहित बिंदु पटेल, रामाबाई, शिक्षक धर्मेंद्र बारमते, प्रमिला चौहान, रमेश पटेल, संजय कोसरिया एवं कुसुमलता पटेल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



0 Comments