ऑपरेशन निश्चय - नशे के सौदागरों पर महासमुंद पुलिस का प्रहार, जलती कार से 28 किलो गांजा बरामद
महासमुंद/बसना(जीत यादव हमर CG न्यूज़):- अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर कार्यवाही करते हुए थाना बसना और ANTF की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक संदिग्ध काले रंग की वेगनआर कार क्रमांक MP 18 ZH 8555 तेज गति से बसना की ओर आ रही है। सूचना पर थाना बसना के सामने रोड पर नाकाबंदी की गई। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन को वापस मोड़कर तीव्र गति से भागने लगा। पीछा करने पर आरोपियों ने कार को ग्राम चोरभट्ठी से मेदनीपुर जाने वाले मार्ग पर रोक दिया और साक्ष्य मिटाने की नीयत से कार के अंदर गांजे से भरी बोरियों में आग लगाकर लॉक करके भागने लगे।
वाहन चेकिंग के दौरान बसना पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
- पुलिस नाकाबंदी देख कार मोड़कर भागे आरोपी, पकड़े जाने के डर से कार और गांजे में लगा दी आग
- पुलिस ने शीशा तोड़कर बुझाई आग और बचा लिया साक्ष्य
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे दो लोगों को दौड़ाकर पकड़ा और ग्रामीणों की मदद से कार का शीशा तोड़कर आग बुझाई। एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। डिक्की की तलाशी में 3 अधजली प्लास्टिक बोरियों में कुल *28.465 किलो गांजा* मिला।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे उड़ीसा के बलांगीर निवासी विनोद राणा से गांजा खरीदकर शहडोल (म.प्र.) ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी -
01- सुलभ सिंह परिहार पिता भारत सिंह परिहार, उम्र 29 साल, निवासी छोटी घोरहटी, थाना नागौद, जिला सतना (म.प्र.)
02- सागर कुशवाहा पिता मोतीलाल कुशवाहा, उम्र 25 साल, निवासी कोनी टोला, थाना नागौद, जिला सतना (म.प्र.)
फरार आरोपी - शिवा सिंह, निवासी शहडोल (म.प्र.)
जप्त संपत्ति -
01- 28.465 किलो गांजा, कीमती 14,23,250 रुपये
02- वेगनआर कार MP 18 ZH 8555, कीमती 4,00,000 रुपये
03- 02 नग मोबाइल, कीमती 30,000 रुपये
कुल जप्ती - 18 लाख 53 हजार 250 रुपये।



0 Comments