सीड बॉल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विधायक जय राजू ढोलकिया से चर्चा

सीड बॉल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विधायक जय राजू ढोलकिया से चर्चा



नुआपड़ा :- पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ से पर्यावरण जागरूकता यात्रा लेकर पहुंचे *योगेश कुमार बढ़ाई, निवासी मोहगाँव एवं पदस्थ पीएम श्री सेजेस बसना*, ने राहुल भोई के साथ नुआपड़ा विधायक *जय राजू ढोलकिया* से मुलाकात कर पर्यावरण संरक्षण एवं सीड बॉल अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की।


चर्चा के दौरान योगेश कुमार बढ़ाई ने बताया कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने तथा पौधों के संरक्षण के उद्देश्य से *“पेड़ माँ के नाम”* एवं *“एक आदमी, एक वृक्ष - सुनहरा हो भविष्य”* जैसी थीम के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।



उन्होंने अपील की कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। केवल पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसे बड़ा होने तक सुरक्षित रखना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


विधायक जय राजू ढोलकिया से सीड बॉल के माध्यम से पौधों की प्राकृतिक वृद्धि को बढ़ावा देने और जनभागीदारी से हरियाली बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। सीड बॉल अभियान से ऐसे स्थानों पर भी हरियाली विकसित की जा सकती है, जहां सामान्य रूप से पौधारोपण करना कठिन होता है।


विधायक ने छत्तीसगढ़ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर ओडिशा पहुंचने के लिए योगेश कुमार बढ़ाई का धन्यवाद एवं सराहना की।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables