सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में महासमुंद पुलिस ने लगाया रक्तदान शिविर

सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में महासमुंद पुलिस ने लगाया रक्तदान शिविर



महासमुंद (जीत यादव हमर CG न्यूज़):-  सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस महासमुंद द्वारा 20 सितंबर 2026 को रक्षित केंद्र महासमुंद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।



शिविर का उद्देश्य विशेष रूप से थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए रक्त उपलब्ध कराना रहा।


रक्तदान शिविर में जिला पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन में इसके योगदान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।


रक्तदान शिविर के साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें साइबर अपराधों से बचने के उपायों और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा श्री अजित ओगरे, रक्षित निरीक्षक, प्रशिक्षु सूबेदार सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


रक्तदान शिविर के आयोजन में बिलासा ब्लड बैंक की टीम से श्री अंशुल, सुश्री पायल साहू, श्री पमित चेलक, श्री संजय साहू, श्री रोहित कुमार, सुश्री टोमेश्वरी गोस्वामी एवं श्री जनक साहू का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables