28.47 करोड़ की सौगात :- सांकरा -परसवानी मुख्य जिला मार्ग के नवनिर्माण का विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया भूमिपूजन
कार्यक्रम के शुभारंभ पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन एवं पूजा-अर्चना कर कार्य के निर्विघ्न संपन्न होने तथा क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि सांकरा-परसवानी मार्ग इस संपूर्ण अंचल की जीवनरेखा है। लंबे समय से क्षेत्र के नागरिक, ग्रामीण और किसान इस सड़क के चौड़ीकरण और नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण पूर्ण होते ही आसपास के 15 से अधिक गांवों के निवासियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बसना विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि यह मार्ग पड़ोसी राज्य ओडिशा की सीमा को जोड़ता है, जिससे अंतरराज्यीय व्यापार और परिवहन को सुगमता मिलेगी। पिथौरा स्थित विकासखंड एवं तहसील मुख्यालय, शासकीय छात्रावास, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आश्रम तथा क्षेत्र के एकमात्र महाविद्यालय पहुंचने के लिए यही मुख्य मार्ग है। इसके पक्कीकरण से बच्चों को उच्च शिक्षा और किसानों को उपज मंडियों तक पहुंचाने में राहत मिलेगी।
भूमिपूजन के दौरान विधायक ने निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता न करने के कड़े निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, सभापति कंवलजीत छाबड़ा, जनपद सदस्य अजय अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, मथामणि बढ़ाई, सीताराम सिन्हा, खेमराज अग्रवाल, हेमंत ठाकुर, महामंत्री मनोज बारिक, झाडूराम परमार, सोनू छाबड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय चौधरी, CDO PWD विजय सोयम, उप अभियंता डी.पी. जोशी, राज शेखर, निज सचिव नरेंद्र बोरे, पत्रकार खेमराज साहू, बंटी अग्रवाल, मंच संचालक सत्य प्रकाश साहू, सरपंच प्रतिनिधि दुर्जय प्रधान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




0 Comments